जल्द ही अयोध्या के राम मंदिर का भव्य समारोह होने वाला है। जहां भगवान राम के भव्य मंदिर के पास ही उत्तराखंड सरकार राज्य अतिथि गृह का निर्माण होगा। राज्य अतिथि गृह के लिए राज्य सरकार ने जो भूमि चुनी गई है। वह राम मंदिर से करीब सात किमी की पर है। करीब साढ़े तीन किमी की एरियल दूरी पर स्थित चिह्नित स्थान के लिए उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने ले आउट तैयार कर लिया है। खबर की मानें तो, राज्य सरकार ने भूखंड को चयनित किया है। यूपी सरकार ने सभी राज्यों के अतिथि गृह बनाने के लिए एक ही स्थान चुना है। राज्य संपत्ति विभाग की एक टीम ने निरीक्षण किया है।
टीम ने करीब पांच भूखंड निरीक्षण किए हैं। एक भूखंड पर सरकार को अतिथि गृह बनाना है। सीएम को भूखंड का प्रस्ताव दिखा दिया है। सीएम ने अनुमोदन दे दिया है। उन्होंने भूखंड आवंटन के बाद अतिथि गृह निर्माण के लिए तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं।

