ओडिशा के बालासोर में बीते शुक्रवार देर शाम हुए भीषण हादसे के बाद केंद्र सरकार लगातार इस घटना पर नजर लगाए हुए हैं। केंद्रीय मंत्रियों से लेकर अफसर भी लगातार मृतकों-घायलों की संख्या से लेकर घटनास्थल पर भी चौकसी है। इसी का नतीजा रहा कि बालासोर में जिस जगह हादसा हुआ, वहां रविवार देर रात ट्रैक को ठीक किया गया। और फिर से चालू किया गया है। पहले इस मेन लाइन के शुरू होने में बुधवार तक का समय लगने की बात कही गई थी। इस मौके पर खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव घटनास्थल पर मौजूद रहे। हादसे के बाद ट्रेन ट्रैक से गुजरी है जिसे वैष्णव ने हाथ जोड़ कर रवाना किया।रविवार देर रात ट्रैक के चालू हो जाने के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए वैष्णव ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी अभी खत्म नहीं हुई है। हमारा लक्ष्य है कि हम गुमशुदा लोगों को उनके परिवार वाले जल्द से जल्द ढूंढ निकाले। पीएम ने इसे जल्द से जल्द पूरा करने की सलाह दी थी। टीम ने मेहनत और समझदारी से काम किया और घटना के 51 घंटे बाद ही अप और डाउन दोनों लाइनों को चालू कर लिया।
ओडिशा हादसे के बाद ट्रैक फिर चालू,हाथ जोड़ ट्रेन हुई रवाना

