अलविदा सुब्रत रॉय :अंतिम दर्शन को पहुँचा सहारा इंडिया परिवार,कई राजनैतिक और फ़िल्मी हस्तियां भी मौजूद

लखनऊ : सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत राय का दो दिन पहले मुम्बाई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया जिसके बाद उनका पार्थिव शरीर कल बुधवार शाम लखनऊ उनके सहारा सिटी आवास पर पहुंचा है।  तबसे ही उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का ताता लगा हुआ है। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सहारा शहर में फिल्म व राजनीतिक जगत की हस्तियों सहित आम लोगों का जमावड़ा पहुँच रहा है।

उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कांग्रेस नेता राज बब्बर, सोनू निगम, भाजपा नेता नरेश अग्रवाल, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी सहित कई जानी-मानी हस्तियां पहुंची हैं।  बड़ी संख्या में पहुंचे सहारा समूह के कर्मचारियों की आईडी देखकर उन्हें प्रवेश दिया गया।

उनका शव बुधवार को मुंबई से लखनऊ लाया गया और अंतिम दर्शन के लिए सहारा शहर में रखा गया।कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी। उन्होंने सुब्रत राय के परिजनों से भी मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *