बीते दिन गुरूवार को पंजाब के लुधियाना की कोर्ट परिसर में बम धमाका हुआ था। जिसके बाद जांच में अलग-अलग खुलासे किए गए हैं। कल हुए धमाके में मारे गए व्यक्ति के शरीर पर एक धार्मिक निशान बना हुआ था। इससे धमाके में खालिस्तानी एंगल की संभावनाएं जताई गयीं हैं। इसके अलावा वहीं चंडीगढ़ में शुक्रवार को सीएम चरणजीत चन्नी ने कहा इस धमाके पर कहा है कि धमाके में आरडीएक्स के इस्तेमाल होने का भी अंदाजा लगाया गया है। इस मामलें पर लुधियाना के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि विस्फोट में मरने वाला व्यक्ति हैंडलर/अपराधी था।
फोरेंसिक विशेषज्ञ मामले की जांच कर रहे हैं। बीते दिन गुरुवार को ब्लास्ट के बाद कचहरी परिसर की सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। शुक्रवार को जांच के बाद ही हर व्यक्ति को कोर्ट में जाने दिया गया। वहीं आज भी बड़े नेता मौके पर पहुंच रहे हैं। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू लुधियाना का दौरा करेंगे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के भी लुधियाना आने की संभावना है।
पूछताछ में आतंकियों ने दी थी जानकारी –
आपको बतादें कि इस धमाके से पहले,दिल्ली में 15 सितंबर को 6 आतंकी गिरफ्तार हुए थे जिनमें जान मोहम्मद, ओसामा, मूलचंद, जीशान, मोहम्मद अबू बकर, मोहम्मद आमिर जावेद थे जिनसे जब जाँच में पूछताछ की गई है,जिसमें उन्होंने बताया कि पंजाब से ही विस्फोटक सामग्री की सप्लाई की गई थी। हैंड ग्रेनेड व अन्य हथियार केवल पंजाब के खालिस्तान समर्थक आतंकियों के हौसले बढ़ाने के लिए सप्लाई किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल करके स्थानीय आतंकी अपनी ट्रेनिंग पूरी कर सकें। आईबी बार-बार पंजाब में हाई अलर्ट कर रही है कि किसी बड़ी वारदात की फिराक में आतंकी संगठन हैं।

