नई दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया गया है जिसमें वो बच्चो के करते दिख रहे हैं। लोग इस वीडियो को खूब एन्जॉय और पसंद कर रहे हैं। दरसल, इस वीडियो में पीएम मोदी बच्चों के साथ शरारत क्र रहे हैं। वैसे सभी को ही पता है कि मोदी को बच्चों से अधिक लगाव है। आए दिन वह बच्चों के साथ मस्ती करते या उन्हें बढ़ावा देते नजर आते हैं। इस बार उनका अंदाज पहले से काफी जुड़ा दिखा। पहले वो बच्चों का आपस में सिर लड़ाते हुए दिखे। फिर एक रुपये के सिक्के से बच्चों से मस्ती कर रहे थे। दरअसल, पीएम आवास पर एक परिवार पहुंचा था जिनसे पीएम की मुलाक़ात थी। दो बच्चे भी पहुंचे थे। पीएम ने बच्चों के साथ खूब मस्ती की। यहां उन्होंने पहले दोनों बच्चों को कान पकड़ कर हिलाया। इसके बाद एक सिक्के को सिर पर चिपका कर बच्चों को एक ट्रिक दिखाई, जिसे बच्चे जादू समझ रहे थे। इस वीडियो पर लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स आ चुके थे।
PM मोदी ने बच्चो के साथ किए करतब, माथे पर सिक्का चिपकाया सिक्का

