पीएम मोदी की देश से अनोखी अपील,13 से 15 अगस्त हर घर होगा तिरंगा

नई दिल्ली : इस वर्ष 15 अगस्त  के आयोजन को और खास बनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से हर घर तिरंगा मुहिम चलाने की है गुजारिश की है।  प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों में राष्ट्रध्वज जरूर फहराएं। पीएम मोदी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ये जानकारी शेयर भी हुई है।  जिसमें उन्होंने लिखा है कि  यह मुहिम तिरंगे के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करेगी। उन्होंने उल्लेख किया कि 22 जुलाई, 1947 को ही तिरंगे को राष्ट्रध्वज के रूप में अपनाया गया था।

आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने ये भी कहा, ‘‘हम आज उन सभी लोगों के साहस और प्रयासों को याद करते हैं, जिन्होंने उस समय स्वतंत्र भारत के लिए एक ध्वज का स्वप्न देखा था, जब हम औपनिवेशिक शासन के खिलाफ लड़ रहे थे। हम उनके सपने को पूरा करने और उनके सपनों के भारत का निर्माण करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।’’इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि जब हम ‘आजादी का अमृत’ महोत्सव मना रहे हैं, तो आइए ‘हर घर तिरंगा’ आंदोलन को मजबूत करें। 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों में तिरंगा फहराएं या प्रदर्शित करें। यह मुहिम राष्ट्रध्वज के साथ अपने जुड़ाव को गहरा बनाएगी।”

मोदी ने तिरंगे को राष्ट्रध्वज के रूप में अपनाने संबंधी आधिकारिक संवाद की जानकारी भी ट्विटर पर साझा की। उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा फहराए गए पहले तिरंगे की तस्वीर भी ट्वीट की। दरअसल, सरकार ने भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम चालाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *