नेलांग घाटी में जवान शहीद,सैन्य अधिकारी भी हुए घायल

उत्तरकाशी : भारत-चीन सीमा पर नेलांग घाटी से दुखद खबर प्राप्त हुई है जिसके चलते यहाँ पेट्रोलिंग के दौरान भूस्खलन की चपेट में एक जवान आ गया और उसकी मौत हो गई है। एक सैन्य अधिकारी के घायल होने की भी खबर है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने एक सैनिक की मौत हुई है बताया है। बीते दिन मंगलवार दोपहर भैरोघाटी से तीन किलोमीटर आगे भूस्खलन की चपेट में आने से सैनिक की मौत हो गई।इस हादसे में चपेट में आया जवान जम्मू कश्मीर का निवासी था।

एक सैन्य अधिकारी भी चोटिल हुए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि सैनिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लाया जाएगा। पुलिस का शव वाहन हर्षिल भेजा जा रहा है। बता दें, भारी बारिश से हुए भूस्खलन और मलबा आने के कारण उत्तराखंड की 166 और हिमाचल प्रदेश की 36 सड़कें ठप हैं। कुल 72 मार्ग अवरुद्ध हुए, जबकि 157 मार्ग एक दिन पहले से अवरुद्ध थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *