नई दिल्ली : अब देश में कोरोना के नए मामलों में फिर से बढ़ोतरी दर्ज हो रही है प्रति दिन केस बढ़ते और घटने दर्ज हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोविड मरीजों की संख्या 17,135 पहुँच गई है। हालांकि, सक्रिय केसों में कमी आई है। 47 और लोगों की मौतों के साथ देश में कोरोना से अब तक कुल 5,26,477 मौतें हुईं हैं।
बीते 24 घंटे में सक्रिय केस घटकर 1,37,057 रह गए। इस दौरान 47 लोगों की कोरोना महामारी से मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को अपडेट आंकड़ों के मुताबिक़, 24 घंटे में कोरोना के 17,135 नए केस मिले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,40,67,144 हुई है। सक्रिय केस की तुलना कुल मामलों से करें तो ये 0.31 फीसदी हैं, जबकि कोरोना से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.49 फीसदी है। बीते 24 घंटे में सक्रिय में 2,735 मामलों की कमी आई है।
Covid-19 Update : भारत में 17,135 नए कोरोना केस,47 मौतें

