क्या हैं आज मौसम के मिजाज?, मसूरी में भूस्खलन

उत्तराखंड के परवर्तीय इलाकों में भरी बारिश से ख़तरा बना हुआ है वहीँ आज शुक्रवार सुबह कहीं-कहीं गर्जना और बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि होने का भी अलर्ट जारी किया गया है। सके लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया है।शुक्रवार सुबह मसूरी में मैसानिक लॉज बस स्टैंड के पास भूस्खलन हुआ जिसकी वजह से सड़क बन्द हो गई हैं।

जिसके चलते यहां वाहन फसे हुए हैं। सूचना मिलते ही लोनिवि ने जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची। सड़क बन्द होने से मैसानिक लॉज बस स्टैंड से किंगरेग जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। स्कूल को निकले बच्चे भी काफी परेशान हुए।देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार बताए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *