बड़ा हादसा: नदी के तेज बहाव में बही कार,9 की मौत 

रामनगर : रामनगर से बड़ी दुर्घटना की खबर आई है यहां रामनगर की ढेला नदी के रापटे में सुबह पर्यटकों की कार तेज बहाव आने से बह गई और उसमें सवार दस लोगों में नौ की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार रामनगर की सरकारी अस्पताल में जारी है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त में लगी हुई हैं। पर्यटक पंजाब के पटियाला निवासी हैं और स्थानीय पुलिस व अग्निशमन दल मौके पर पहुँच गए इसके अलावा एक इनोवा कार में सवार दस पर्यटक जो ढेला रामनगर स्थित रिसॉर्ट में प्रवास कर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि सुबह 5:45 के आसपास पर्यटक ढेला नदी के रास्ते पर पहुंचे ही थे कि नदी में आए तेज बहाव में उनकी कार बह गई।

कार मे सवार चार पर्यटकों के शव पुलिस द्वारा बरामद कर लिए गए हैं। एक युवती नाजिया उम्र 22 वर्ष को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि कार में अभी पांच लोगों के शव हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास चल रहा है। कार को नदी से निकालने के लिए क्रेन को मौके पर बुलाया गया है।मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पर्यटक पटियाला पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *