कौन बनेगा उपराज्यपाल?, किस का नाम आया सामने 

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने उपराज्यपाल बनाने जाने के सवाल पर जवाब दिया है। गुलाम नबीं ने कहा कि उन्हें जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल बनने में कोई ख़ास ज़ोर नहीं है। उन्होंने कहा कि वह यहां रोजगार करने नहीं बल्कि लोगों के लिए जीवन सेवा में समर्पित करने आए हैं।

पूर्व कांग्रेस नेता ने डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित रैली में अफवाहों से साफ़ इंकार किया है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा है। आजाद ने कहा कि कुछ लोग यह अफवाहें फैला रहे कि वह पुनर्वास की तलाश में हैं। जब मैं 2005 में मुख्यमंत्री बना था, तो लोगों की सेवा करने के लिए दो केंद्रीय मंत्रालय-आवास और शहरी विकास और संसदीय कार्य छोड़ दिए थे।

बेरोजगारी और मुद्रास्फीति जम्मू-कश्मीर की दो मुख्य समस्याएं हैं, जिनका समाधान वह क्षेत्र की पर्यटन क्षमता का दोहन करके करना है।मुद्रास्फीति केवल भारत के लिए नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *