UP: जनता पर महंगाई की मार, LPG सिलेन्डर के फिर बढ़े दाम

एक बार फिर से जनता पर महंगाई की मार पड़ी है जसिके चलते अब लोगों को फिर महंगाई का जोर का झटका लगा है। आपको बतादें कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये बढ़ गए हैं। इसके साथ ही लखनऊ में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस की कीमत 872.50 रुपये से बढ़कर 897.50 रुपये हो गई। दूसरी ओर 5 लीटर के सिलेंडर पर भी 9 रुपये कीमत बाद गई है।इसके बाद इसकी कीमत 321 रुपये से बढ़कर 330 रुपये हो गई है। ये तो बात हुई लखनऊ की लेकिन दिल्ली में भी 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का दाम 859.50 रुपए हो गए हैं।

बढ़ी हुई कीमतें बीते सोमवार की रात से मान्य है। सूत्रों की मानें तो 19 किलो के कमर से सिलेंडर के दाम 68 रुपये बढ़ाए गए हैं जिसके बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1618 रुपए हुए है। लगातार पैट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हाल के दिनों में देखें तो एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है जिसकी वजह से लोगों पर महंगाई का झटका अब बहुत अधिक बोझ के साथ लगा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *