आज बुधवार सुबह यूपी लखीमपुर खीरी जिले में सड़क हादसा हुआ है। जिसमें खबर है कि करीब 8 लोगों की मृत्यु हुई है। इसमें कई महिलाए शामिल है। घटना में कई लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में चारंट भर्ती किया गया है वहां उनका इलाज जारी है। कई की हालत गंभीर है।
अभी तक की प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, लखीमपुर खीरी जिले में पीलीभीत बस्ती हाईवे पर शारदा पुल के पास बस और डीसीएम की आमने सामने की टक्कर हुई और दर्दनाक हादसे में कई लोग बुरी तरह घायल हुए। आठ लोगों की मौत हुई है। मरने वालों की संख्या में और भी संख्या बढ़ने की आशंका बताई गई है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। वहीं, सूचना मिलने पर घटनास्थल पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर इसका जायजा लिया है।

