अयोध्या में सीएम योगी, कुछ ही देर में लता मंगेशकर चौक का लोकार्पण 

अयोध्या: आज बुधवार को सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के नाम पर बने अयोध्या में स्मृति चौक का लोकार्पण समारोह होने जा रहा है। जिसको प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी चौक द्वारा उद्घाटन  किया जाएगा। चौक के उद्घाटन समारोह में लता मंगेशकर के भतीजे व बहू भी उपस्थित होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना वीडियो संदेश संझा करेंगे। लोकार्पण समारोह सुबह 10:50 बजे शुरू होने वाला है। समारोह को लेकर चौक व कार्यक्रम स्थल रामकथा पार्क को सजाने का काम मंगलवार को दिन भर जारी रहा। अफसर भी लगातार तैयारियों की समीक्षा में लगे थे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवंगत गायिका लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर याद करते हुए कहा, “मुझे खुशी है कि आज अयोध्या में एक चौक का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा।

स्वागत सत्कार –अयोध्या का ये  नयाघाट बंधा चौराहा अब लता मंगेशकर चौराहा के नाम से जाना जाएगा। इस चौराहे का लोकार्पण समारोह के बाद सभी अतिथि मुख्य कार्यक्रम स्थल रामकथा पार्क पहुंचेंगे। जहां लता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद लता के भतीजे आदिनाथ मंगेशकर व बहू कृष्णा मंगेशकर का स्वागत भी किया जाएगा।  11 पुस्तकों का विमोचन भी होना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *