कीव : आज सोमवार को यूक्रेन की राजधानी कीव के साथ साथ कई अन्य शहरों में मिसाइल की आवाज के साथ जोरदार धमाके हुए हैं। इस धमाके में सैकड़ों लोगों की मृत्यु हुई है। कई लोग घायल हुए हैं। हालांकि, मृतकों का आधिकारिक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है लेकिन भारी नुकसान की आशंका है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी इस घटना की पुष्टि की है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, कई शहरों की इमारतों से काला धुएं के गुबार निकले। मीडिया रिपोर्ट की अनुसार, यूक्रेन में तबाही मचाने के लिए रूस ने 12 आत्मघाती ईरानी ड्रोन भेजे हैं।कीव पर ताबड़तोड़ 75 मिसाइल से हमले किए गए हैं, हालांकि उनमें से 41 को यूक्रेनी एयर फोर्स ने मार गिराया। लिव, टेरनोपिल, खमेलनित्स्की, जाइटॉमिर और क्रोपिव्नित्स्की में भी विस्फोट हुए थे।
यूक्रेन पर 75 मिसाइलों ने किया हमला,राष्ट्रपति ने दी जानकारी

