अरबपति मीडिया कारोबारी रुपर्ट मर्डोक 91 साल की उम्र में अभिनेत्री जेरी हॉल से सम्बन्ध विच्छेद करने जा रहे हैं।खबर है कि यह उनका चौथा तलाक है। 65 साल की जेरी से उन्होंने 2016 में शादी की थी।
इसके अलावा मर्डोक के सूत्रों ने सूचना दी है, दोनों छह साल बाद अपने विवाह में तलाक ले रहे हैं। अमेरिकी मीडिया ने बताया है की उनके तलाक की गूंज मर्डोक के विश्वभर में फैले उनके मीडिया नेटवर्क में भी सुनाई देगी।
मर्डोक ने मार्च 2016 में लंदन में जेरी से शादी की थी। फॉक्स कॉर्प के अध्यक्ष और उनकी पूर्व सुपरमॉडल पत्नी जेरी की शादी ने तब अखबारों में सुर्खियां बटोरी थीं। पिछले साल न्यूयॉर्क के टैवर्न ऑन द ग्रीन में मर्डोक ने 90वां जन्मदिन मनाया था। मर्डोक के मीडिया कारोबार में फॉक्स न्यूज चैनल की मूल कंपनी फॉक्स कॉर्प और वॉल स्ट्रीट जर्नल के न्यूज कॉर्प (NWSA.O) शामिल हैं।

