मुलायम सिंह का कल (मंगलवार) सैफई में होगा अंतिम संस्कार 

कई दिनों से बीमार चल रहे इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता में इलाज करा रहे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज निधन हो गया । उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली है। यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है। मुलायम सिंह यादव के निधन पर कहा कि नेता जी भले हमारे बीच नहीं है लेकिन उनका संघर्ष, विचार हमेशा हमारे बीच रहेगा… समाजवादी पार्टी के लखनऊ के मुख्यालय में पार्टी के झंडे को झुकाया है और एक शोक सभा भी की है। हमने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।  कैबिनेट बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्रियों ने दिवंगत मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *