सदस्यता : आज भाजपा का दामन थामेंगे कुलदीप बिश्नोई

चंडीगढ़ : आदमपुर के पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई आज गुरूवार को भाजपा का दामन थामेंगे। वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल की उपस्थिति में भाजपा  में शामिल होंगें। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर विधायक पद से इस्तीफा दिया और आज वो  बीजेपी के होंगें।  उनके साथ उनके पुत्र भव्य बिश्नोई, मां जसमा देवी व पत्नी रेणुका बिश्नोई भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगी। कुलदीप ने साफ किया है कि आगे की राजनीति वे और उनके पुत्र करेंगे। उनकी पत्नी रेणुका चुनाव में नहीं उतरेंगी। 

अब भगवा रंग में रंग कर पिता-पुत्र दोनों राजनीति करेंगे। उनके भाजपा में आने से क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है कि भजनलाल के समय में होने वाली परिवार की चौधर एक बार फिर लौटेगी। कुलदीप भिवानी से सांसद रहे और आदमपुर से विधायक रहे, लेकिन सत्ता में शामिल होने का मौका उन्हें नहीं मिला। 

कांग्रेस क्यों छोड़ी ?-कुलदीप ने कहा कि कांग्रेस अब सिद्धांतों से भटक गई है। चाटुकारों की पार्टी बनकर रह गई है। ऐसे लोग पार्टी को चला रहे हैं, जिन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़े। अगर लड़े भी तो आज से तीस साल पहले। पूरे देश में गलत फैसले लिए जा रहे हैं। कुलदीप ने कहा कि कांग्रेस अब पूरी तरह से खत्म होने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *