यूपी तीसरे चरण का मतदान जारी,मुलायम सिंह के परिवार ने बढ़ चढ़ कर किया मतदान

आज यूपी में तीसरे चरण का चुनाव जारी है जिसमें अभी इटावा जिले की तीनों सीटों पर मतदान किया जा रहा है। मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है। बूथों पर सुबह से ही लंबी कतार लगीं हैं लोग मौसम साफ़ और ठण्ड कम होने की वजह अधिक संख्या में सुबह से ही पहुँच रहे हैं। वोट डालने के लिए युवा, बुजुर्ग, महिलाओं में काफी उत्साह है। 

आज उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण में इटावा जिले की तीन सीटें जसवंतनगर, इटावा सदर और भरथना सुरक्षित सीट पर शांतिपूर्ण मतदान जारी हैं।  अभी तक जिले में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं है। सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति सिंह और एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने सुबह से ही कई बूथों का निरीक्षण करके सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इटावा जिले की जसवंतनगर सीट से मुलायम सिंह यादव के भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने भारतीय जनता पार्टी के विवेक शाक्य चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर ग्रामीण क्षेत्र में सुबह से ही मतदान के लिए बूथों पर लंबी लाइनें लगीं हुईं हैं। 

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के परिवार ने डाला वोट-
आज सैफई के अभिनव विद्यालय में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के परिवार के सभी सदस्यों ने मतदान किया है। उनके परिवार से सबसे पहले उनके भाई अभयराम यादव ने किया जिसके बाद वो किसानों के मुद्दे पर वोट डालकर आये हैं और प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार आ रही है। अभयराम यादव के बाद राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने भी वोट डाला है। फिर मुलायम सिंमघ के भाई  शिवपाल सिंह यादव और उनके बेटे आदित्य यादव ने मतदान किया है। उससे पहले सैफई के प्रधान रामफल बाल्मीकि और उनकी पत्नी शांति देवी ने वोट डाला। इसी बूथ पर प्रोफेसर रामगोपाल यादव के बड़े भाई चेतराम यादव और छोटे भाई ने वोट डाला। 

अखिलेश यादव और पत्नी ने किया मतदान-सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी पत्नी एवं कन्नौज की पूर्व सांसद डिंपल यादव के साथ मतदान करने सैफई केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। उनके साथ बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव एवं इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव वोट करने आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *