Dehradun: ऋषिकेश पुलिस की टीम के द्वारा किसी के बताये जाने पर चेकिंग के दौरान श्यामपुर फाटक पर एक टाटा सूमो गाड़ी रजिस्ट्रेशन नंबर UK06R8576 को रोककर चेक किया तो गाड़ी से कुल 90 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। गाड़ी में सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*नाम पता अभियुक्तगण*-
1-रोहित पुत्र नरेश निवासी केशवपुरी बस्ती राजीव नगर थाना डोईवाला देहरादून
2-मनजीत पुत्र लल्लन राजभर निवासी प्रेम नगर बाजार थाना जनपद देहरादून
*बरामदगी*
1-कुल 90 किलोग्राम अवैध गांजा (अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग ₹ 36,00,000)
2-एक टाटा सूमो गाड़ी रजिस्ट्रेशन नंबर UK06R8576

