आज किसानों की महापंचायत ,दिल्ली में कड़ी सुरक्षा 

नई दिल्ली : संयुक्त किसान मोर्चा ने आज सोमवार को जंतर-मंतर पर महापंचायत करने की घोषणा की है जिसके मद्देनज़र दिल्ली पुलिस ने किसानों को महापंचायत की परमिशन नहीं दी है। ऐसे में ये तय नहीं है कि किसानों का क्या रुख रहेगा। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया है कि अनुमति नहीं देने की सूरत में किसानों का दिल्ली में प्रवेश नहीं होगा। हालांकि जो किसान नई दिल्ली में आ चुके हैं वह जंतर-मंतर जा सकते हैं। दिल्ली पुलिस किसानों के रुख को देखते हुए सुबह ही अपनी योजना  जाएगी। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारियों ने बताया कि किसानों ने महापंचायत के लिए अनुमति मांगी थी। नई दिल्ली जिला पुलिस ने जंतर-मंतर पर महापंचायत करने की अनुमति नहीं दी है। ऐसे में किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। बॉर्डरों पर बैरिकेड लगा दिए गए हैं। किसानों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

दिल्ली के अलावा नई दिल्ली के बॉर्डर को रविवार रात से ही सील कर दिया गया। किसानों को व उनके ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रकों को नई दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। नई दिल्ली के सभी बॉर्डरों पर बैरिकेड लगा दिए गए हैं। पूरी दिल्ली पुलिस को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों जानकारी देते हुए कहा है कि जितने भी किसान दिल्ली पहुँच चुके है ये गुरुद्वारे व धार्मिक स्थलों पर रूके हुए हैं। इन किसानों को जंतर-मंतर पर आने की अनुमति है लेकिन तय सीमा से ज्यादा किसानों को जंतर-मंतर पर एकत्रित होने की अनुमति नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *