नेशनल हेराल्ड अखबार से सम्बंधित जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के केस में आज फिरसे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी बुलाया गया अतः जहां वो सुबह पहुंची जिसके बाद वहां उनके साथ उनके बेटे राहुल और बेटी प्रियंका भी मौजूद हैं। कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर राजघाट के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है।
मल्लिकार्जुन का बयान-
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ये मोदी जी और अमित शाह जी की साजिश है कि विपक्ष को खत्म करना और हमारी आवाज बंद करना है। हम इससे डरने वाले नहीं है..हम लड़ते रहेंगे। दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया है। वे विजय चौक पर प्रदर्शन कर रहे थे। इसे पहले कई कांग्रेस सांसदों ने संसद से विजय चौक तक प्रदर्शन किया है।

