सदस्यता बहाल होने के बाद भी बंगले में क्यों नहीं लौटे राहुल?

मानहानि मामले में राहुल गांधी को कुछ तो राहत हुई है और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल हुए दो महीने ज्यादा हो चुका है।  राहुल बंगले में नहीं पहुँच सके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, राहुल गांधी अभी भी सोनिया गांधी के 10 जनपथ वाले बंगले में रह रहे हैं। गांधी परिवार के करीबी नेताओं का कहना है कि अभी तक यह साफ नहीं है कि राहुल गांधी कब अपने 12, तुगलक लेन वाले बंगले में लौटेंगे। उन्हें अपना नई दिल्ली स्थित 12 तुगलक लेन वाला सरकारी बंगला 23 अप्रैल 2023 से हटना पड़ा था। राहुल गांधी 19 साल तक इस बंगले रहे हैं। सरकारी बंगला खाली कर राहुल गांधी 10, जनपथ वाले सोनिया गांधी के बंगले में शिफ्ट हुए हैं।

आपको बतादें कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल हो चुकी है 8 अगस्त को लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी को उनका पुराना 12, तुगलक लेन वाला बंगला फिर से सौप दिया था, दो महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी राहुल गांधी अभी तक पुराने बंगले में नहीं आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *