देहरादून : बारिश का सिलसिला जारी है अधिकतर राज्यों में सुबह बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है इसी कड़ी में आज शुक्रवार को उत्तराखंड में मौसम का मिजाज भी कुछ अलग है। मसूरी में दिन की शुरुआत तेज बारिश के साथ हुई। वहीं प्रदेश के अन्य इलाकों में भी हल्की बारिश हो रही है। आपको बताए कि देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पौड़ी, नैनीताल जैसे जिलों में अगले 24 घंटे में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विज्ञानियों ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।सभी जिलों में जहां ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ भारी बारिश की संभावना है, बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 31 जुुलाई तक मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश होगी।
इसके अलावा डीएम सोनिका ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के आदेश पारित कर दिया है। डीएम ने ये भी कहा कि यदि आपदा प्रबंधन में लापरवाही बरती गई तो संबंधित विभागों के अधिकारी जिम्मेदार होंगे। वहीं, गंगोत्री हाईवे सुबह बंदरकोट में मलबा आने से बंद हो गया।

