बारिश से सभी राज्यों में हाल बेहाल हो रहा है। अधिकतर राज्यों में मौसम खुला नहीं है। भारी बारिश की वजह से परेशानी बढ़ रही है। बरसात ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। इस बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है और लोगों को ठंड महसूस हो रही है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में अभी भी बारिश हो रही है और यह अगले 24 घंटे तक जारी रह सकती है।
पहाड़ी राज्यों के अलावा यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भी तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है। बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। यहां न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री बना हुआ है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कुछ हिस्सों में लगातार भारी बारिश के बाद जलभराव की समस्या बनी हुई है।
राज्यों में फिर बदला मौसम का मिजाज,सुबह से तेज बारिश

