देहरादून :प्रदेश के राजाजी टाइगर रिजर्व, देहरादून व मसूरी वन प्रभाग के जंगलों से बाहर आकर आबादी वाले इलाकों में पहुँच रहे गुलदारों के बाद अब हाथियों के झुंड आफत का सबब बन रहे हैं। अब हाथियों को लेकर लोगों में दहशत होने लगी है। रायपुर इलाके में स्पोर्ट्स स्टेडियम क्षेत्र में हाथियों के झुंड दिखाई देने से हड़कंप मच गया है। लेकिन यहां हाथियों का झुण्ड दिखाई तो दिया मगर सड़क पर नहीं पहुंचा, नहीं मुश्किल बढ़ सकती थी। इसके अलावा ही वन विभाग के अधिकारियों ने इस विषय में बताया है कि हाथियों के झुंड के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। राजेश्वरीपुरम इलाके में बीते रविवार की शाम गुलजार की दस्तक से अफरातफरी मची। लाठी-डंडों से लैस ग्रामीणों ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका।
ग्रामीणों ने जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी तो क्षेत्राधिकारी की अगुवाई में टीम इलाके में पहुंची। गुलदार की खोजबीन की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं मिला। पिछले कई दिनों से शमशेरगढ़, बालावाला, नकरौंदा, नथुआवाला, मियांवाला आदि में गुलदार देखे जा रहे हैं। कई ग्रामीणों ने गलियों में घूम रहे गुलदारों को मोबाइल कैमरों में भी कैद किया है। गुलदारों की धमक के बाद वन विभाग के अफसरों के निर्देश पर कई जगह पिंजड़े भी लगाए जा रहे और एक मादा गुलदार को पकड़ा भी जा चुका है.

