पंच केदार में प्रमुख केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने में अब सात दिन का समय बचा है। और धाम में भक्तों का ताता लगा हुआ है। धाम के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। हेलीपैड पर सुबह से ही टिकट के लिए लंबी लाइन लग रही हैं। साथ ही वेटिंग रूम भरे पड़े हैं।
रविवार को सुबह 6 बजे से ही गुप्तकाशी, फाटा और शेरसी हेलिपैड पर यात्रियों की भीड़ जुटने लगी थी। केदारनाथ में मौसम की आंखमिचौली के बीच सुबह सात बजे जाने वाले यात्रियों को 9 बजे के बाद फ्लाइट मिल पाई। यही हाल, अन्य का रहा। पूर्वान्ह 11 के बजे के बाद जिन यात्रियों का टिकट बना, वह खराब मौसम के कारण केदारनाथ नहीं पहुंच सके।वहीं, धाम से लौटने वाले यात्रियों का भी हाल यही है।

