देहरादून : आज कल हरदा हार के बाद सोशल मीडिया पर अपनी ही पार्टी के सदस्यों पर तीखे तंज करते देखे जा रहे थे। लेकिन इसकी वजह अब सामने आने लगी है। इसी कड़ी में आज भाजपा नेताओं से हरीश रावत की ुलाकते भी होने लगीं हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एक बार फिर चर्चाओं के केंद्र में हैं। हालांकि, सियासी फिजाओं में उन्हें लेकर तरह-तरह के सवाल तैरने लगे तो उन्होंने खुद आगे आकर कहा- अब बुढ़ापे में पार्टी बदलने के बारे में क्या सोचूंगा मैं ?
आपको बतादें कि विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ साथ भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से उनके घर पर जाकर मुलाकात कर चुके हैं। इसके बाद दो दिन पहले हरीश खुद कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के घर गए थे। हालांकि, दोनों नेताओं ने इस शिष्टाचार भेंट बताया था। इस पर हरीश ने कहा कि वह एक घायल योद्धा हैं। महाभारत में भी घायल योद्धा को देखने विपक्षी खेमे के लोग आते थे। इसमें कोई राजनीति या दूसरा कारण नहीं है।
आज पहाड़ी रेस्टुरेंट में पहुंचे रावत –हरीश रावत ने रविवार को कारगी चौक स्थित प्यारी पहाड़न रेस्टोरेंट में जाकर मातृशक्ति को स्वावलंबी बनने और स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद लिया और वहां आने वाले ग्राहकों को अपने हाथों से पहाड़ी भोजन भी परोसा।

