जोलीग्रांट एयरपोर्ट पर लैंड नहीं हुई फ्लाइट, हुई वापसी 

 प्रदेश में घने कोहरे से जहां सड़कों पर आवाजाही प्रभावित है वहीँ फ्लाइट्स पर भी इसका भरपूर असर दिख रहा है इसी समस्या के चलते बीते दिन गुरूवार को को राजधानी देहरादून के जोलीग्रांट हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण जयपुर से आ रही फ्लाइट लैंड नहीं कर पाई। फ्लाइट को डायवर्ट कर दिल्ली भेजा गया। एयरपोर्ट के डिप्टी जनरल मैनेजर नितिन कादियान ने बताया बृहस्पतिवार की शाम करीब 6:30 जौलीग्रांट एयरपोर्ट के आसपास घना कोहरा छाया हुआ था जहाँ जयपुर से देहरादून आ रही इंडिगो की फ्लाइट लैंड नहीं कर सकी। जिसे दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया बाद में फ्लाइट रद्द हो गई। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से मैदानी भागों में भी ठंड काफी हो गई है। 
 सर्दी का हाल –बीते दिन बृहस्पतिवार को सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय के साथ ही घरों में दिनभर ठंड रही जहां लोगो ने हीटर ब्लोअर का सहारा लिया। गंगा घाट, तट, आंतरिक मार्गों पर लोग अलाव जलाते हुए दिखाई दिए। मुनि की रेती, तपोवन, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला, ऋषिकेश मुख्य बाजार, त्रिवेणी घाट, आस्था पथ आदि स्थानों पर देशी, विदेशी पर्यटकों के अलावा स्थानीय लोग गर्म कपड़ों में पैक रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *