केदारनाथ गर्भगृह में फिर से शुरू हुआ प्रवेश

चारधाम यात्रा के तीर्थयात्री अब केदारनाथ धाम के गर्भगृह में भी प्रवेश कर पाएंगे । बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने गर्भगृह में प्रवेश पर बंदिश हटा दी गई है। केदारनाथ धाम के कपाट  खुल  जानें के बाद से तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ने से गर्भगृह में प्रवेश पर रोक लगाईं गई थी लेकिन अब श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट है इसलिए  गर्भगृह को खोल दिया गया है। 

गौरतलब है कि बाबा केदारनाथ धाम के कपाट छह मई को खुले थे। पहले दिन ही 20 हजार से अधिक तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे थे। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को भारी अव्यवस्थाओं को सामना करना पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने और दर्शन में लगने वाले समय को देखते हुए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया था। चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य होने से शुक्रवार से केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के लिए मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध समाप्त कर दिया गया है। 

इतने पहुंचे श्रद्धालु –बदरीनाथ धाम में 17.32 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इसमें बदरीनाथ धाम में 901081 और केदारनाथ धाम 831600 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *