प्रदेश में कुछ राहत के बाद फिर बिजली की कटौती शुरू

देहरादून : आपको बतादें कि दो दिन की राहत के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में फिर से बिजली संकट शुरू हो गया है। यूपीसीएल प्रबंधन ने शेड्यूल रोस्टिंग से इन्कार किया है। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने के बाद दो दिन तक बिजली की मांग कम होने की वजह से कटौती न के बराबर हुई, लेकिन बीते दिन सोमवार को फिर मौसम खुलने से मांग बढ़नी शुरू हो गई। मांग का आंकड़ा 5.3 करोड़ यूनिट से पांच करोड़ यूनिट तक पहुंचने के बाद फिर 5.2 करोड़ यूनिट तक पहुंच गया है। इसके सापेक्ष उपलब्धता 3.8 से 3.9 करोड़ यूनिट है। बीते दिन सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित विद्युत कटौती की गई।

 

यूपीसीएल प्रबंधन का कहना है कि अभी मांग के सापेक्ष विद्युत आपूर्ति होने की वजह से कटौती की नौबत नहीं है। कहीं भी शेड्यूल रोस्टिंग नहीं हो रही है, लेकिन माना जा रहा कि इस सप्ताह मौसम खुला रहने पर बिजली की मांग 5.5 करोड़ यूनिट तक पहुंच सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *