कर्नाटक में मतदान जारी, 9 बजे तक 8.26% वोटिंग

कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों पर आज बुधवार सुबह से ही मतदान जारी है। चुनाव आयोग ने चुनाव के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हुए हैं। इस बार चुनाव लड़ने वालों में कई बड़े नेता भी शामिल हैं। खुद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, जेडीएस के मुखियाा एचडी कुमारस्वामी जैसे कई दिग्गज मैदान में हैं। अभिनेता उपेंद्र राव ने बेंगलुरु में मतदान किया। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भी उनके साथ मौजूद रहे।  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बेंगलुरु के विजय नगर में मतदान केंद्र के बाहर मीडिया से भी बात की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *