इस्लामाबाद : पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बीते दिन मंगलवार को हुई गिरफ्तारी के बाद देश के कई हिस्सों में बवाल मचा हुआ है। मंगलवार को इमरान खान जब सुनवाई के लिए इस्लामाबाद हाईकोर्ट पहुंचे तो उन्हें पाकिस्तान की पैरामिलिट्री फोर्स ने गिरफ्तार कर लिया। जिसका हिंसक विरोध जारी है। अभूतपूर्व तरीके से इमरान खान के समर्थकों ने रावलपिंडी स्थित सैन्य मुख्यालय पर हमला कर दिया। वॉशिंगटन डीसी में पाकिस्तानी राजदूत के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे पाकिस्तान मूल के लोग।
इमरान की गिरफ्तारी के बाद हिंसा जारी

