माता सीता के अभिनय के लिए करीना ने मांगें 12 करोड़

अभिनेता सैफ अली खान की पत्नी और बेबो अभिनेत्री करीना कपूर को बॉलीवुड की एक फिल्म में माता सीता का अभिनय करने का ऑफर मिला है। जिसके लिए करीना ने 12 करोड रुपए की मांग की है जिसके लिए लोग उनकी बहुत ही आलोचना कर रहे हैं। इस पर बचाव करते हुए अभिनेत्री तापसी पन्नू करीना कपूर के समर्थन में उतरीं हैं और कहा है कि वे देश की सबसे बड़ी महिला सुपरस्टार में से एक हैं,  और एक भूमिका के लिए  इतनी फीस की मांग करना उनका  एक अधिकार  है और क हा कि इस तरह की टिप्पणी केवल अक्सर एक महिला अभिनेता पर ही की जाती है।उन्होंने कहा कि -क्या पुरुष अभिनेता पौराणिक चरित्रों को मुफ्त में निभाने को मानेंगें ?इससे पहले, मीडिया ख़बरों के मुताबिक़ करीना कपूर ने फिल्म के लिए 12 करोड़ रुपये की बढ़ी हुई फीस का हवाला दिया, जो सीता के दृष्टिकोण से रामायण की एक रीटेलिंग बताई गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *