मेलबर्न : आपको बतादें कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच आगामी 21 सितंबर से तीन मैचों की वन-डे सीरीज शुरू होगी। लेकिन उससे ठीक पहले कंगारू टीम को शॉक लगा है। टीम के तेज गेंदबाज टायला व्लेमिंक वन-डे सीरीज और एक टेस्ट (डे-नाइट) मैच में शिरकत नहीं करेंगीं। टायला व्लेमिंक फिटनेस कारणों से सीरीज में नहीं खेल पाएंगीं .
वह टी-20 मैचों में पारी खेलेंगीं .इस बात की खबर महिला टीम के मुख्य कोच मैथ्यू मोट ने साँझा की है। उन्होंने कहा, ‘टायला को विक्टोरिया में अभ्यास के दौरान चोट लगी है। हम उसकी हालात पर नजर रखे हुए हैं। हमें उसके कार्यभार का प्रबंधन सही तरीके से करना होगा।’ कोच ने ये भी बताया है कि ‘व्लेमिंक आगामी मैचों से बाहर होने वाली अकेली खिलाड़ी है।’ ऑस्ट्रेलिया के लिए पहला मैच खेलने वाली व्लेमिंग दुनिया की सबसे तेज गेंदबाजों में से हैं। अनुभवी तेज गेंदबाज मेगान शट भी अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण नहीं खेल रही हैं। ऐसे में एलिस पैरी को युवा गेंदबाजों का नेतृत्व करना होगा।
दोनों टीमों के बीच दूसरा व तीसरा वन-डे क्रमशः 24 और 26 सितंबर को खेला जाएगा। वहीं, 30 सितंबर से एकमात्र डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसके बाद सात अक्तूबर से तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी।
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की गेंदबाज “टायला व्लेमिंक” भारत के खिलाफ वन-डे सीरीज और एक टेस्ट मैच नहीं खेलेंगीं

