देहरादून : आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिवस है। जिसके चलते आज उन्होंने प्रदेश के युवाओं के हित्त में बड़े ऐलान किये है। जिसके चलते उन्होंने मार्च 2022 तक प्रदेश में होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं का आवेदन शुल्क माफ करने की बात कही है। प्रदेश मुख्यमंत्री ने आज कहा कि लोक सेवा आयोग, चयन आयोग समेत अन्य भर्तियों के लिए आने वाले फार्म भरने पर युवाओं को कोई फीस नहीं देनी पड़ेगी। मुख्यमंत्री धामी ने गुरुवार को तिलक रोड स्थित बाल वनिता आश्रम में जाकर बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया। यहां मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण किया एवं बच्चों को मिठाई तोहफे बाटे।
आज वहां सभी को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सीएम ने इस अवसर पर घोषणा की कि कोविड से 2020-21 और 2021-22 में रोजगार एवं अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए राज्य में होने वाली सभी भर्तियों के लिए आवेदन पत्रों के शुल्क तरफ मुफ्त किया जाएगा। किसी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन पर युवाओं को दिया बड़ा तोहफा

