नोएडा मेट्रो रेल निगम की तरफ से आजादी के अमृत महोत्सव और एक्वा लाइन मेट्रो के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में स्मार्ट कार्ड बनवाने पर 10 दिन छूट मिलेगी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ मिलकर इसके लिए शिविर जायेंगे। गणतंत्र दिवस से चार फरवरी तक स्मार्ट कार्ड मुफ्त में बनवाया जा सकेगा। आम दिनों में स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए 100 रुपये शुल्क लगता है। इसके बाद रिचार्ज अलग से कराना होता है। कार्ड से सफर करने वालों को डिस्काउंट मिलता है।
लगेगी वेंडिंग मशीन
नोएडा मेट्रो रेल निगम ने सेक्टर-51 और नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन पर टिकट वेडिंग मशीन भी जाएगी। मशीन से नकद टोकन लिया जा सकेगा और साथ ही इसका अभी ट्रायल जारी है। अन्य स्टेशनों पर भी सुविधा शुरू की जाएगी। बढ़ रहे यात्रियों की सुविधा के लिए सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन पर अतिरिक ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन और सामान की जांच के लिए मशीन लगाईं गई है।
हरीअप- मुफ्त में बनेंगे स्मार्ट कार्ड,26 जनवरी से शुरू

