मेरठ में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने फिर से आंदोलन का एलान कर दिया है उन्होंने कहा है कि किसानों की समस्याएं वैसी की वैसी ही बनीं हुईं हैं ,सरकार अपने वादों पर खरी नही उतरी है। गन्ना किसानों से किया गया वादा भी पूरा नहीं हुआ है।
राकेश टिकैत ने ये भी कहा कि देश को एक बार फिर बड़े आंदोलन की जरूरत है। जल्द ही किसानों की मांगों को लेकर आंदोलन किया जाएगा। राकेश टिकैत मंगलवार को मेरठ पहुंचे थे।राकेश टिकैत के साथ भाकियू के पश्चिमी उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार सांगवान, युवा जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, मंडल अध्यक्ष गुड्डू प्रधान, रविंद्र दौराला, करवा सिंह, किशन शर्मा, विपुल, नरेंद्र, हरेंद्र, डीके आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

