चमोली: भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के नेतृत्व में पार्टी की 14 सदस्यीय टीम आज शुक्रवार को जोशीमठ पहुंची है। टीम के सदस्य प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने यहां पहुंचे हैं। कोठारी के अनुसार, पार्टी की टीम दो दिन जोशीमठ में ही मौजूद रहेगी। क्षेत्र के लोगों के साथ एक बैठक होगी। उसके बाद टीम के सदस्य दो दिन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। परिवारों से भी मिलेंगे। नगर के नागरिकों, व्यापारियों और प्रबुद्ध लोगों से भू धंसाव के संबंध पर बातचीत भी होगी। पार्टी के प्रदेश महामंत्री के अनुसार ,लोगों से बातचीत व सुझाव लेने और हालात का जायजा लेने के बाद इसकी एक रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री को सौंपी जनि है।
शुक्रवार को क्षेत्र के लोगों के साथ एक बैठक होगी। उसके बाद टीम के सदस्य दो दिन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान प्रभावित परिवारों से मिलेंगे। नगर के नागरिकों, व्यापारियों और प्रबुद्ध लोगों से भू धंसाव के संबंध में चर्चा होगी। पार्टी के प्रदेश महामंत्री के मुताबिक, लोगों से बातचीत व सुझाव लेने और हालात का जायजा लेने के बाद इसकी एक रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री को भी दी जाएगी।

