चमोली : नगर में भू-धंसाव के बाद राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न एजेंसियां भू-धंसाव की सर्वे की कवायत में व्यस्त हैं ,वहीं रविवार को एक हेलीकॉप्टर ने नगर के पांच चक्कर काटे और हेलीकॉप्टर नगर के चारों और चक्कर लगाने के बाद वापस चला गया। यह हेलीकॉप्टर कहां से आया था और आसमान से क्या हवाई सर्वे हुआ इस बात की सूचना या जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को तक नहीं है।
आपको बतादें कि तहसीलदार रवि शाह ने बताया है कि पूर्व में यह जानकारी मिली थी कि 26 फरवरी को एक टीम की तरफ से नगर का हवाई सर्वेक्षण किया जाएगा। शायद ये वही सर्वे रहा होगा । जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि हेलीकॉप्टर कहां से आया और क्या सर्वेक्षण किया गया, इसकी जिला प्रशासन को जानकारी नहीं दी गई है।

