सीएम ने किया मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मंगलवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का अचानक पहुंचकर निरीक्षण किया।  इस दौरान सीएम ने चिकित्सालय परिसर में फैली गंदगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियो को परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में आए मरीजों का हालचाल जाना। मरीजों के तीमारदारों से बातचीत कर अस्पताल में मौजूद संसाधनों, डॉक्टरों की उपलब्धता, दवाइयों की उपलब्धता, एवं खाने-पीने की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।  रजिस्ट्रेशन डेस्क में जाकर प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या के बारे में बताया है। 
 विभिन्न आधुनिक मशीनों के बारे में भी बातचीत की और अस्पताल में यह व्यवस्था भी सुनिश्चित किया जाए कि मरीजों को बेवजह घूमना न पड़े। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *