भारी बारिश से बड़ा हादसा,ज़िंदा महिला मलबे में समाई 

देहरादून : उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही तो  मच ही रही है साथ ही घटनाओं का सिलसिला भी जारी है इसी कड़ी में आज गुरूवार को मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच बीती रात बुधवार को बारिश से बड़ा हादसा हो गया।  उत्तरकाशी चिन्यालीसौड में ग्राम कुमराडा के मुंडरा थोला तोक में एक आवासीय भवन क्षतिग्रस्त होने से  भडडू देवी पत्नी जुरूलाल उम्र 75 की मलबे में दबने से मौत हो गई है। 

उधर,रुद्रप्रयाग गौरीकुंड राजमार्ग तरसाली में अब भी पूरी तरह सुचारू रूप से शुरू नहीं हुआ है।  पहाड़ी से भारी मलबा, बोल्डर और पेड़ टूटकर गि रहे हैं। क्षेत्र में रुक रुक रुककर हो रही बारिश के कारण मलबा सफाई में दिक्कत आ रही है। पुलिस और एनएच के अधिकारियों के अनुसार राजमार्ग दोपहर तक खुलने की बात कही जा रही है।

उधर, कोटद्वार में जलभराव से लोगों की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं देहरादून में शिवपुरी, बंजारावाला में सड़कें दलदल में तब्दील हो गई है। सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही एक गाड़ी यहां फंस गई। जिसके चलते यहां बच्चों को भी परेशानी हुई।  रानाचट्टी में भूस्खलन होने के कारण बंद हो गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *