जोशीमठ प्रभावितों पर फिर गिरी गाज,जगह खाली करने का आया फरमान

चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने लगें हैं ख़ुशी की लहर है वहीँ,जोशीमठ प्रभावितों पर मुसीबत टूटी है।  होटल मालिकों ने जोशीमठ आपदा में बेघर हुए लोगों को 31 मार्च तक कमरे खाली करने का आदेश देदिया है। प्रभावितों को होटलों में रखने की मियाद बढ़ाने के लिए शासन को लिखा गया है,लेकिन सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं है।

जोशीमठ में भू-धंसाव बढ़ने के बाद जनवरी के पहले हफ्ते में लोगों को होटलों-धर्मशालाओं और किराये के मकानों में विस्थापित किया गया था। होटलों में जो प्रभावित ठहरे हुए हैं उसका सरकार एक कमरे के लिए 950 रुपये का भुगतान सरकार कर रही है। जो भी लोग किराये के मकानों में रह रहे हैं उन्हें पांच हजार रुपये सरकार  दे रही है। जोशीमठ नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न होटल, धर्मशालाओं में 181 परिवार के 694 सदस्य रह रहे हैं। उनके  खाने पीने का भी इंतजाम हुआ है। 

नगर पालिका गेस्ट हाउस में रह रहे पांच परिवारों को प्रशासन भोजन उपलब्ध करा रहा है। होटलों में रह रहे लोगों के लिए वहीं खाने की व्यवस्था की गई है। 

चमोली डीआएम  प्रतिक्रिया  –आगामी  31 मार्च तक आपदा प्रभावितों को होटलों में शिफ्ट करने के आदेश मिले थे 30 अप्रैल तक प्रभावितों को होटलों में रखने के लिए शासन को लिखा गया और आगामी 31 मार्च के बाद भी किसी भी आपदा प्रभावित को होटलों से बाहर नहीं किया जाएगा। यदि कोई  होटल छोड़ने के लिए कह रहा है तो इसकी जांच होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *