राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस नहीं उतार रही प्रत्याशी,बीजेपी को पूरा बहुमत

देहरादून : उत्तराखंड में राज्य चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नहीं उतार रही है। विधानसभा में भाजपा के पास प्रचंड बहुमत होने से कांग्रेस प्रत्याशी को मैदान में नहीं उतारेगी। कांग्रेस हाईकमान ने चार राज्यों में प्रत्याशी घोषित किए हैं।  प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने बताया, कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक परंपराओं पर चलती पार्टी हैं। विधानसभा में भाजपा के 47 विधायक है। राज्यसभा का चुनाव संख्या बल के आधार पर होता है। कांग्रेस के 19 विधायक है। बता दें कि राष्ट्रीय नेतृत्व में राजस्थान, बिहार, हिमाचल और महाराष्ट्र से प्रत्याशी घोषित किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *