जॉनसन एंड जॉनसन पर बड़ी खबर, बंद होगा उत्पादन 

नई दिल्ली : बेबी पाउडर बनाने वाली नामी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने एक बड़ा एलान किया है। कंपनी ने कहा है कि साल 2023 से वह टैल्कम पाउडर का उत्पादन बंद कर देगी। कंपनी की तरफ से वह टेल्कम पाउडर के उत्पादन के कारण होने वाले मुकदमों से परेशान हो चुकी है इसलिए उसने यह फैसला लिया। कंपनी ने अमेरिका और कनाडा में टेल्कम पाउडर का उत्पादन पहले ही बंद कर दिया है। 

बीते कुछ सालाें में कंपनी के बेबी पाउडर पर कैंसर होने के भी बाते सामने आई है। जिसके कारण कंपनी को लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी है। कैंसर की आशंका वाली रिपोर्ट सामने आने पर कंपनी के उत्पादों की बिक्री में भी काफी गिरावट देखने को मिली थी। जानकारी के अनुसार,अभी  कंपनी अब टैल्क बेस्ड पाउडर की जगह स्टार्च पर आधारित पाउडर बनाएगी । तमाम आराेप लगने के बाद भी जॉनसन एंड जॉनसर कंपनी अपने उत्पादों को सुरक्षित कह  रही  है। अब कंपनी ने कहा है कि उत्पाद सुरक्षित हैं पर विवाद को देखते हुए उसने अपने उत्पादों में टैल्क की जगह कॉर्नस्टार्च का इस्तेमाल करेंगें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *