देहरादून: सरकार शिक्षा विभाग में समग्र शिक्षा के अंतर्गत सीआरपी, बीआरपी की आउटसोर्स द्वारा नियुक्तियां की जाएंगी। 950 पदों के लिए होने वाली नियुक्तियों के लिए 10 फरवरी की कैबिनेट में ये बात रखेगी। जिसकी तैयारी हो चुकी हैं। प्रदेश में सीआरपी, बीआरपी के पदों पर नियुक्तियों को लेकर काफी लम्बे समय से फैसला नहीं लिया गया था अब इसपर तत्काल प्रभाव से फैसला लिया जाएगा।
शिक्षा विभाग की तरफ से कार्मिक को इसका प्रस्ताव भेजा था और कार्मिक विभाग की ओर से सेवारत शिक्षकों से ही इनका काम लेने के लिए कहा गया था। जबकि शिक्षा विभाग सेवारत शिक्षकों की इन पदों पर तैनाती के पक्ष में नहीं था विभाग का ये भी कहना था कि यदि सेवारत शिक्षकों से इस काम को लिया गया तो संबंधित स्कूल के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर प्रभाव होगा जो ठीक नहीं है।

