Jio ने ग्राहकों के फायदे भरे दो प्लान किए बंद,जानिए क्या किया बदलाव

रिलायंस जियो ने मोबाइल धारकों को हमेशा ही अपने इंटरनेट के अच्छे प्लान्स से खुश किया है,लेकिन इस बार कंपनी ने अपने ग्राहकों को थोड़ा निराश करने वाला काम किया है। जिसके चलते आज से (10 सितंबर) से जियो फोन नेक्स्ट की बिक्री होने की खबरें बाजार में थी लेकिन Jio Phone Next की बिक्री को कंपनी ने दिवाली के त्यौहार तक ताल दिया। इतना ही नहीं बल्कि आज कंपनी द्वारा दो किफायती प्री-पेड प्लान भी रोक दिए गए हैं जिनमें 39 रुपये और 69 रुपये के प्री-पेड प्लान हैं। जियो की वेबसाइट और माय जियो एप से वो आज वो नदारद हैं। ये दोनों प्लान जियो फोन के लिए थे।
अगर जनता के फायदे में बात कहे तो आज जियो फोन के 39 रुपये वाले प्लान में 100 एमबी डाटा मिलता था और 100 मैसेज करने की सुविधा मिलती थी। इसके अलावा इस प्लान की वैधता 14 दिनों की थी। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा थी। वहीं 69 रुपये वाले प्लान की वैधता भी 14 दिनों की थी और इसमें हर रोज 0.5GB डाटा मिलता था। इस प्लान के साथ 39 रुपये वाले प्लान वाली सभी सुविधाएं मिलती थीं।
इन दोनों प्लान के हटने के बाद जियो ग्राहकों को कम-से-कम 75 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। इस रिचार्ज की वैधता 28 दिनों की होगी और इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर रोज 0.1GB+200MB डाटा मिलेगा। अब जियो फोन ग्राहकों के लिए 14 दिन का रिचार्ज प्लान कोई भी साइट पर नहीं हैं। इन दोनों प्लान को हटाने के साथ ही Jio ने बाय वन गेट वन फ्री जियो फोन ऑफर को भी खत्म कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *