बसपा से मुख्तार अंसारी का पत्ता साफ़,माया बोलीं-किसी माफिया को टिकट नहीं

चुनाव से पहले सभी राजनैतिक पार्टियां अपनी छवि सुधारनें में लगीं हैं। जिसके चलते आज बसपा सुप्रीमो मायावती ने बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को इस बार चुनाव टिकट न देने की घोषणा की है। इस खाली  स्थान को मायावती  मऊ सदर क्षेत्र से बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर से भरेंगीं। इस बात की जानकारी ट्विटर के जरिए मायावती ने  खुद दी है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि “विधानसभा चुनाव में किसी बाहुबली या माफिया को चुनाव में लड़ाया जाए इसलिए यह फैसला पार्टी द्वारा लिया गया है। आज ही बसपा सुप्रीमों ने ट्वीटर के माध्यम ने इस बात का ऐलान किया है। यूपी विधानसभा आमचुनाव में प्रयास होगा कि किसी भी बाहुबली व माफिया आदि को पार्टी से चुनाव न लड़ाया जाए। इस बात को ध्यान रखते हुए,आजमगढ़ मंडल की मऊ विधानसभा सीट से अब मुख्तार अंसारी का नहीं बल्कि यूपी के बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर के नाम पर मोहर लगी है।  
जनता इच्छाओं और कसौटी पर खरे उतरने के लिए,इस निर्णय के फलस्वरूप पार्टी प्रभारियों से अपील है कि वे पार्टी उम्मीदवारों का चयन करते समय इस बात का वो भी बहुत ध्यान दे ताकि ऐसे तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने में कोई भी दिक्कत न हो।खबर ये भी है कि कल से बसपा के मंडल स्तरीय आयोजनों की शुरुआत हो जाएगी। 11  सितंबर को लखनऊ में सम्मेलन को रखा गया है और 13 को कानपुर में बड़े सम्मेलन की तैयारी भी पूरी हो चुकी है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने गत दिवस बैठक में पार्टी जिलाध्यक्षों तथा कोआर्डिनेटरों को निर्देश दिए थे कि कांशीराम पुण्यतिथि की रैली की तैयारियों मे जुट जाएं। यह रैली नौ अक्टूबर को राजधानी लखनऊ में आयोजित की जाएगी।  इसके अलावा उम्मीदवारों का चयन करने के लिए भी कहा गया है। रैली को सफल बनाने के लिए मंडल स्तर पर सम्मेलन किए जा रहे हैं। इस आयोजन में ये भी देखने वाली बात है कि कितनी भीड़ इसमें ये दावेदार ला सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *