जियो की सेवाएं ठप,उपभोक्ता हुए परेशान 

देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो की सेवाएं आज मंगलवार को अचानक ठप हो गईं हैं ।यूजर्स को कॉल लगाने और मेसेज  रुकावटों का सामना करना पद रहा है। कुछ यूजर्स का कहना है कि सोमवार रात से ही  जियो की सेवाएं ठप हैं। यूजर्स सोशल मीडिया पर भी इसकी शिकायत कर रहे हैं। यूजर्स मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल कर पा रहे हैं। 

दरअसल,कई जियो यूजर्स कॉल करने या प्राप्त करने में असमर्थ होने के साथ-साथ एसएमएस का उपयोग करने में असमर्थ हैं, लेकिन कई यूजर्स कॉल कर पा रहे हैं। अभी इससे पहले ही ये समस्या यूज़र्स को हुई थी। जिसमें तीन घंटे तक यूजर्स की कॉलिंग और एसएमएस सेवाएं प्रभावित हुई थीं। 

आज सुबह से ही यूजर्स को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यूजर्स इसकी शिकायत ट्विटर पर कर रहे हैं। कई यूजर्स जियो की सर्विस को लेकर मीम्स भी शेयर कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *