झांसी: यूपी के झांसी में रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर जाने से हड़कंप मच गया। मंगलवार सुबह डिब्बों के उतरने के बाद इस रेल लाइन की सेवाओं पर असर जारी है। रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी वहा पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि वह रेल यातायात को जल्द से जल्द सुचारू रूप से बहाल करने पर जोर दे रहे हैं।
झांसी में ये घटना बीते दिन मंगलवार की सुबह 5:42 बजे की है। एक मालगाड़ी के 4 डिब्बे पटरी से उतर गए इससे कई सवारी गाड़ियों का आवागमन प्रभावित हो गया। डिब्बों को वापस पटरी पर लाने का काम किया जा रहा है। अभी रेल यातायात प्रभावित बना हुआ है। स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ जमा है।

